संदेश

जुलाई, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

महादेव की एक ऐसी यात्रा जिसमें लोगों की रूह कांप जाती है।

चित्र
।।श्रीखंड महादेव।। वैसे तो कहां जाता है की कैलाश मानसरोवर की यात्रा सबसे कठिन और धार्मिक मानी जाती है। अगर उसके बाद किसी का नंबर आता है तो वो है अमरनाथ यात्रा, लेकिन हिमाचल प्रदेश के श्रीखंड महादेव की यात्रा अमरनाथ यात्रा से भी ज्यादा कठिन है। अमरनाथ यात्रा में जहां लोगों को करीब 14000 फीट की चढ़ाई करनी पड़ती है तो श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए 18570 फीट की ऊचाई पर चढ़ना होता है और यहां पहुंचने का रास्ता भी बेहद खतरनाक है। दुनिया की सबसे दुर्गम धार्मिक यात्राओं में शुमार होने के बावजुद श्रीखंड यात्रा के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यात्रा में पहुंचते हैं। श्रीखंड यात्रा के लिए 25 किलोमीटर की सीधी चढाई श्रद्धालुओं के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होती है। कई दफा तो इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की मौत भी हो चुकी है। 18 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड यात्रा के दौरान सांस लेने के लिए ऑक्सीजन की भी कमी पडती है। श्रीखंड जाते समय करीब एक दर्जन धार्मिक स्थल व देव शिलाएं हैं। श्रीखंड में भगवान शिव का शिवलिंग हैं। श्रीखंड से करीब 50 मीटर पहले पार्वती , गणेश व कार्तिक स

हरेला पर्व क्या है चलिए जानते हैं ?

चित्र
।। हरेला पर्व।। उत्तराखंड में हरेला पर्व मनाया जाता है इसका महत्व उत्तराखंड के परिवेश और खेती के साथ जुड़ा है हरेला पर्व वैसे तो साल में तीन बार मनाया जाता है। १. चैत्र  मास - यह चैत्र मास के प्रथम दिन बोया जाता है तथा नवमी को काटा जाता है। २. श्रावण मास - चैत्र मास सावन लगने से 9 दिन पहले  आषाढ़ में बोया जाता है और दस दिन बाद श्रावण के प्रथम दिन काटा जाता है। ३.  आश्विन मास-  आश्विन मास मैं नवरात्र के पहले दिन बोया जाता है तथा दशहरे के दिन  काटा जाता है। कहा जाता है कि उत्तराखंड में श्रावण मास में आने वाले हरेला को ज्यादा महत्व दिया जाता है।क्योंकि श्रावण मास भगवान शंकर को अति प्रिय है। यह तो सर्वविदित ही है की उत्तराखंड एक पहाड़ी प्रदेश है और माना जाता है और पहाड़ों में ही भगवान शंकर का वास है ऐसा कहा जाता है इसीलिए उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है क्योंकि यह देवों की भूमि है जहां सभी देव वास करते हैं। इसलिए भी उत्तराखंड में श्रावण मास का पहला हरेला का महत्व अधिक है।     सावन   लगने से नौ दिन पहले आषाढ़ में हरेला बोने के लिए किसी थालीनुमा पात्र या टोकरी का

गुरू पूर्णिमा (Guru Purnima)

चित्र
गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः । गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः ॥ अर्थात् : गुरु ही ब्रह्मा हैं, गुरु ही विष्णु हैं, गुरु ही शंकर है; गुरु ही साक्षात परमब्रह्म हैं; ऐसे गुरु का मैं नमन करता हूँ।     आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है इस  दिन गुरु पूजा का विधान है। गुरु पूर्णिमा वर्षा ऋतु के आरम्भ में आती है। इस दिन से चार महीने तक परिव्राजक साधु-सन्त एक ही स्थान पर रहकर ज्ञान की गंगा बहाते हैं। ये चार महीने मौसम की दृष्टि से भी सर्वश्रेष्ठ होते हैं। न अधिक गर्मी और न अधिक सर्दी। इसलिए अध्ययन के लिए उपयुक्त माने गए हैं। जैसे सूर्य के ताप से तप्त भूमि को वर्षा से शीतलता एवं फसल पैदा करने की शक्ति मिलती है, वैसे ही गुरु-चरणों में उपस्थित साधकों को ज्ञान, शान्ति, भक्ति और योग शक्ति प्राप्त करने की शक्ति मिलती है। इस दिन महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यासजी​ का जन्मदिन भी हैवे संस्कृत के प्रकांड विद्वान थे और उन्होंने चारों वेदों की भी रचना की थी। इस कारण उनका एक नाम वेद व्यास भी है। उन्हें आदिगुरु कहा जाता है और उनके सम्म