संदेश

shiv लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

होली 2025: इतिहास, महत्व, सुरक्षा टिप्स और आधुनिक उत्सव की सम्पूर्ण गाइड | Holi Festival Guide in Hindi

चित्र
होली 2024: इतिहास, महत्व, रोचक तथ्य और आधुनिक तरीके | Complete Holi Guide होली 2024: रंगों के साथ संस्कृति का अनूठा संगम 🌈 📜 विषय सूची होली का ऐतिहासिक उद्गम भारत की विविध होली होली विशेष 5 पारंपरिक व्यंजन डिजिटल होली: नई परंपराएँ 1. होली की पौराणिक जड़ें: प्रह्लाद से फाग तक प्राचीन भारतीय ग्रंथों में होली का उल्लेख 'होलिकोत्सव' के रूप में मिलता है... क्यों जलाई जाती है होलिका? हिरण्यकश्यप और प्रह्लाद की कथा का सांस्कृतिक महत्व... 2. भारत के कोने-कोने में होली के रंग 🎭 लट्ठमार होली (उत्तर प्रदेश) बरसाना की विशेष परंपरा जहाँ महिलाएँ पुरुषों को लाठियों से मारती हैं... होला मोहल्ला (पंजाब) सिख परंपरा में मनाया जाने वाला युद्ध कौशल प्रदर्शन... 3. होली की थाली: 5 पारंपरिक स्वाद 🍽️ व्यंजन ...

हरेला पर्व क्या है चलिए जानते हैं ?

चित्र
।। हरेला पर्व।। उत्तराखंड में हरेला पर्व मनाया जाता है इसका महत्व उत्तराखंड के परिवेश और खेती के साथ जुड़ा है हरेला पर्व वैसे तो साल में तीन बार मनाया जाता है। १. चैत्र  मास - यह चैत्र मास के प्रथम दिन बोया जाता है तथा नवमी को काटा जाता है। २. श्रावण मास - चैत्र मास सावन लगने से 9 दिन पहले  आषाढ़ में बोया जाता है और दस दिन बाद श्रावण के प्रथम दिन काटा जाता है। ३.  आश्विन मास-  आश्विन मास मैं नवरात्र के पहले दिन बोया जाता है तथा दशहरे के दिन  काटा जाता है। कहा जाता है कि उत्तराखंड में श्रावण मास में आने वाले हरेला को ज्यादा महत्व दिया जाता है।क्योंकि श्रावण मास भगवान शंकर को अति प्रिय है। यह तो सर्वविदित ही है की उत्तराखंड एक पहाड़ी प्रदेश है और माना जाता है और पहाड़ों में ही भगवान शंकर का वास है ऐसा कहा जाता है इसीलिए उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है क्योंकि यह देवों की भूमि है जहां सभी देव वास करते हैं। इसलिए भी उत्तराखंड में श्रावण मास का पहला हरेला का महत्व अधिक है।     सावन   लगने से नौ दिन पहले आषाढ़ में हरेला बोने...

श्री वीरभद्र चालीसा - Shri Veerbhadra chalisa

चित्र
श्री वीरभद्र चालीसा || दोहा ||   वन्‍दो वीरभद्र शरणों शीश नवाओ भ्रात । ऊठकर ब्रह्ममुहुर्त शुभ कर लो प्रभात ॥ ज्ञानहीन तनु जान के भजहौंह शिव कुमार। ज्ञान ध्‍यान देही मोही देहु भक्‍ति सुकुमार। || चौपाई || जय-जय शिव नन्‍दन जय जगवन्‍दन । जय-जय शिव पार्वती नन्‍दन ॥ जय पार्वती प्राण दुलारे। जय-जय भक्‍तन के दु:ख टारे॥ कमल सदृश्‍य नयन विशाला । स्वर्ण मुकुट रूद्राक्षमाला॥ ताम्र तन सुन्‍दर मुख सोहे। सुर नर मुनि मन छवि लय मोहे॥ मस्‍तक तिलक वसन सुनवाले। आओ वीरभद्र कफली वाले॥ करि भक्‍तन सँग हास विलासा ।पूरन करि सबकी अभिलासा॥ लखि शक्‍ति की महिमा भारी।ऐसे वीरभद्र हितकारी॥ ज्ञान ध्‍यान से दर्शन दीजै।बोलो शिव वीरभद्र की जै॥ नाथ अनाथों के वीरभद्रा। डूबत भँवर बचावत शुद्रा॥ वीरभद्र मम कुमति निवारो ।क्षमहु करो अपराध हमारो॥ वीरभद्र जब नाम कहावै ।आठों सिद्घि दौडती आवै॥ जय वीरभद्र तप बल सागर । जय गणनाथ त्रिलोग उजागर ॥ शिवदूत महावीर समाना । हनुमत समबल बुद्घि धामा ॥ दक्षप्रजापति यज्ञ की ठानी । सदाशिव बिन सफल यज्ञ जानी॥ सति निवेदन शिव आज्ञा दीन्‍ही ...

श्री अर्द्धनारीश्वर स्तोत्र - Shri Ardhanarishwar Stotra

चित्र
।। अर्द्धनारीश्वर स्तोत्र ।। चाम्बेये गौरार्थ शरीराकायै कर्पूर गौरार्थ शरीरकाय तम्मिल्लकायै च जटाधराय नमः शिवायै च नमः शिवाय . चपंगी फूल सा हरित पार्वतिदेविको अपने अर्द्ध शरीर को जिसने दिया है कर्पूर रंग -सा जटाधारी शिव को मेरा नमस्कार. कस्तूरिका कुंकुम चर्चितायै चितारजः पुंज विचर्चिताय कृतस्मारायै विकृतस्मराय नमः शिवायै च नमः शिवाय . कस्तूरी -कुंकुम धारण कर अति सुन्दर लगनेवाली पार्वती देवी को जिसने अपने अर्द्ध देह दिया हैं , उस शिव को नमस्कार.अपने सम्पूर्ण शरीर पर विभूति मलकर दर्शन देनेवाले शिव को नमस्कार.मन्मथ के विकार नाशक शिव को नमकार. जणत क्वणत कंगण नूपुरायै पादाप्ज राजत पणी नूपुराय . हेमांगदायै च पुजंगदाय नमः शिवायै च नमः शिवाय कंकन -नूपुर आदि आभूषण पहने पार्वती देवी को पंकज पाद के परमेश्वर ने अपने अर्द्ध शरीर दिया है. स्वर्णिम वर्ण के उस शिव को  नमस्कार. विशाल नीलोत्पल लोचनायै विकासी पंकेरुह लोचनाय . समेक्षणायै विशामेक्षनाय नमः शिवायै च नमः शिवाय . विशालाक्षी पार्वती देवी को अपने अर्ध शरीर दिए त्रिनेत्र पर...

भगवान शिव कौन है ( who is god shiva)

चित्र
।।  भगवान शिव कौन है  ।। भगवान शिव हिन्दू धर्म में त्रिदेवों में से एक माने जाते हैं। हिन्दू मान्यतानुसार भगवान शिव संहार करने वाले माने जाते हैं। जो इस संसार में आता है उसे जाना भी होता है और भगवान शिव इसी कार्य के कर्ता माने जाते हैं। भगवान शिवजी के विषय में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां शिव पुराण में दी गई हैं। हिन्दू धर्म में शिवजी को मानने वाले भक्तों के संप्रदाय को शैव कहते हैं। ।।  भगवान शिव का मंत्र  ।। ... ऊँ नम: शिवाय " यह षडक्षर मंत्र सभी दुखों को दूर करने वाला मंत्र माना गया है। ' ऊँ ' भगवान शिव का एकाक्षर मंत्र हैं। ' नम: शिवाय ' भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र है। ।।  भगवान शिव का परिवार  ।। भगवान शिव के दो विवाह हुए। दोनों ही बार उनका विवाह भगवती के अवतारों से हुआ। पहला राजा दक्ष की पुत्री सती के साथ और दूसरा हिमालय पुत्री देवी पार्वती के साथ। भगवान शिव के दो पुत्र हैं कार्तिकेय और भगवान गणेश। कई जगह शिवांशों यानि शिव के अंशों का वर्णन किया गया जिनमें अंधक नामक शिवांश सबसे प्रमुख हैं। ।। शिवलिंग ।। विश्व कल्याण के लिए भगवान...

Ad - Multiplex