संदेश

shiv upasna लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भगवान शिव कौन है ( who is god shiva)

चित्र
।।  भगवान शिव कौन है  ।। भगवान शिव हिन्दू धर्म में त्रिदेवों में से एक माने जाते हैं। हिन्दू मान्यतानुसार भगवान शिव संहार करने वाले माने जाते हैं। जो इस संसार में आता है उसे जाना भी होता है और भगवान शिव इसी कार्य के कर्ता माने जाते हैं। भगवान शिवजी के विषय में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां शिव पुराण में दी गई हैं। हिन्दू धर्म में शिवजी को मानने वाले भक्तों के संप्रदाय को शैव कहते हैं। ।।  भगवान शिव का मंत्र  ।। ... ऊँ नम: शिवाय " यह षडक्षर मंत्र सभी दुखों को दूर करने वाला मंत्र माना गया है। ' ऊँ ' भगवान शिव का एकाक्षर मंत्र हैं। ' नम: शिवाय ' भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र है। ।।  भगवान शिव का परिवार  ।। भगवान शिव के दो विवाह हुए। दोनों ही बार उनका विवाह भगवती के अवतारों से हुआ। पहला राजा दक्ष की पुत्री सती के साथ और दूसरा हिमालय पुत्री देवी पार्वती के साथ। भगवान शिव के दो पुत्र हैं कार्तिकेय और भगवान गणेश। कई जगह शिवांशों यानि शिव के अंशों का वर्णन किया गया जिनमें अंधक नामक शिवांश सबसे प्रमुख हैं। ।। शिवलिंग ।। विश्व कल्याण के लिए भगवान शिव संस

श्री शिव चालीसा (Shri Shiv Chalisa)

चित्र
हिन्दू धर्म में भगवान ​शिव को त्रिदेव कहा गया है। मान्यता है कि यही त्रिदेव विश्व के रचयिता, संचालक और पालक हैं। त्रिदेवों में भगवान शिव को संहारक माना गया है। शिवजी को उनके भोले स्वभाव के कारण भोलेनाथ भी कहा जाता है। कहा जाता है कि शिवजी की आराधना करने वाले को मृत्यु का भय भी नहीं सताता। शिवजी की आराधना के लिए सबसे आसान मंत्र है "ऊं नम: शिवाय"। इस मंत्र के साथ शिवजी की पूजा में शिव चालीसा का भी उपयोग किया जाता है। शिव चालीसा हिन्दू धार्मिक पुस्तकों में भी वर्णित है। ये शिव जी कुछ मन्त्रों की सूची है इन्हें पढने के लिए मंत्र पर क्लिक (click ) करे-         1.  शिवताण्डवस्तोत्रम् - Shiv Tandav Stotram               2.  श्री शिवापराधक्षमापणस्तोत्रम् - Shiv Aprdham ksamapana Stotram               3.  श्री शिव मानसपूजा - Shri Shiv Manasa Puja               4.  श्री शिव पंचाक्षर स्तोत्र - Shri Shiv Panchakshar Stotram               5.  भगवान शिव जी के 108 नाम है              6.  शिवजी की आरती - Shri Shiv Ji Ki Aarti ।। श्री शिव चालीसा ।। ।। दोहा ।।