संदेश

shiv ratri लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भगवान शिव कौन है ( who is god shiva)

चित्र
।।  भगवान शिव कौन है  ।। भगवान शिव हिन्दू धर्म में त्रिदेवों में से एक माने जाते हैं। हिन्दू मान्यतानुसार भगवान शिव संहार करने वाले माने जाते हैं। जो इस संसार में आता है उसे जाना भी होता है और भगवान शिव इसी कार्य के कर्ता माने जाते हैं। भगवान शिवजी के विषय में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां शिव पुराण में दी गई हैं। हिन्दू धर्म में शिवजी को मानने वाले भक्तों के संप्रदाय को शैव कहते हैं। ।।  भगवान शिव का मंत्र  ।। ... ऊँ नम: शिवाय " यह षडक्षर मंत्र सभी दुखों को दूर करने वाला मंत्र माना गया है। ' ऊँ ' भगवान शिव का एकाक्षर मंत्र हैं। ' नम: शिवाय ' भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र है। ।।  भगवान शिव का परिवार  ।। भगवान शिव के दो विवाह हुए। दोनों ही बार उनका विवाह भगवती के अवतारों से हुआ। पहला राजा दक्ष की पुत्री सती के साथ और दूसरा हिमालय पुत्री देवी पार्वती के साथ। भगवान शिव के दो पुत्र हैं कार्तिकेय और भगवान गणेश। कई जगह शिवांशों यानि शिव के अंशों का वर्णन किया गया जिनमें अंधक नामक शिवांश सबसे प्रमुख हैं। ।। शिवलिंग ।। विश्व कल्याण के लिए भगवान शिव संस