श्री गीता जी की आरती - Shri Gita Ji Ki Aarti


श्री गीता जी की आरती

करो आरती गीता जी की ||
जग की तारन हार त्रिवेणी,स्वर्गधाम की सुगम नसेनी |
अपरम्पार शक्ति की देनी,जय हो सदा पुनीता की ||
ज्ञानदीन की दिव्य-ज्योती मां,सकल जगत की तुम विभूती मां |
महा निशातीत प्रभा पूर्णिमा,प्रबल शक्ति भय भीता की || करो०
अर्जुन की तुम सदा दुलारी,सखा कृष्ण की प्राण प्यारी |
षोडश कला पूर्ण विस्तारी,छाया नम्र विनीता की || करो० ||
श्याम का हित करने वाली,मन का सब मल हरने वाली |

नव उमंग नित भरने वाली,परम प्रेरिका कान्हा की || करो० ||

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Vishnu Ji ke 108 Name || विष्णुजी के 108 नाम

श्री सरस्वती स्तुती - Shri Saraswati Stuti

महाकाल भैरव स्तोत्रम् (Mahakaal Bhairav Stotram)